रायपुर। राजधानी के टिकरापारा थाना क्षेत्र से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। सिमरन सिटी फेस-2 में पैसे के लेनदेन को लेकर हुए विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया, जहां एक युवक की हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान अजय अग्रवाल के रूप में हुई है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है और स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है।

मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने हत्या के आरोपी डोमेश्वर देवांगन को गिरफ्तार कर लिया है। टिकरापारा थाना पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है और हत्या के पीछे की असली वजह जानने की कोशिश में जुटी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही मामले का पूरा खुलासा किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *