एक रात में टूटा रिकॉर्ड! शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों पर रायपुर पुलिस का शिकंजा” रायपुर। सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मौतों को रोकने के लिए रायपुर यातायात पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। 29 मार्च की देर रात शहर के 8 अलग-अलग स्थानों पर चलाए गए विशेष चेकिंग अभियान में महज 3 से 4 घंटे के भीतर 159 लोग नशे की हालत में वाहन चलाते हुए पकड़े गए। यह एक ही अभियान में अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है। इससे पहले एक अभियान में अधिकतम 154 मामलों में कार्रवाई हुई थी। यह अभियान पुलिस आयुक्त डॉ. संजीव शुक्ला के निर्देशन और यातायात एवं प्रोटोकॉल पुलिस उपायुक्त विकास कुमार के मार्गदर्शन में चलाया गया। सभी यातायात थाना प्रभारियों ने अपनी टीम के साथ शहरभर में सघन चेकिंग की। 2026 में बढ़े मामले, चिंता भी बढ़ीयातायात पुलिस के आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2026 में अब तक ड्रंक ड्राइविंग के 1580 मामलों में कार्रवाई की जा चुकी है, जो कि पूरे वर्ष 2025 के 1537 मामलों से भी ज्यादा है। यह आंकड़े इस बात का संकेत हैं कि सड़क पर लापरवाही अब भी बड़ी समस्या बनी हुई है। पुलिस का साफ संदेश: चालान नहीं, जान बचाना लक्ष्यपुलिस का कहना है कि यह कार्रवाई केवल चालान काटने के लिए नहीं, बल्कि सड़क हादसों को रोकने और लोगों की जान बचाने के लिए की जा रही है। नशे में वाहन चलाना न सिर्फ खुद के लिए, बल्कि दूसरों के लिए भी घातक साबित हो सकता है। यातायात पुलिस की अपील: शराब पीकर वाहन बिल्कुल न चलाएं जरूरत पड़ने पर कैब या अन्य साधनों का उपयोग करें हेलमेट और सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से इस्तेमाल करें तेज रफ्तार और लापरवाही से बचें रात के समय अतिरिक्त सतर्कता रखें नाबालिगों को वाहन न चलाने दें ट्रैफिक नियमों का पालन करें पुलिस ने साफ किया है कि इस तरह के अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे। नागरिकों से सुरक्षित और जिम्मेदार यातायात व्यवहार अपनाने की अपील की गई है। JOHARPOST.IN Post navigation रायपुर में भीषण आग: फाफाडीह के इलेक्ट्रॉनिक गोदाम में लगी आग, शॉर्ट सर्किट की आशंका “रायपुर नशा मुक्ति केंद्र का काला सच: मारपीट, अपमान और वायरल वीडियो से मचा हड़कंप”, देखें वीडियो