अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर शहर में शुक्रवार सुबह एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जिसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। रिंग रोड किनारे एक अधेड़ महिला का शव संदिग्ध हालत में मिला है। महिला की बेरहमी से हत्या की गई है और उसके साथ दरिंदगी की आशंका भी जताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत महामाया प्रवेश द्वार के पास रिंग रोड किनारे एक झोपड़ीनुमा मटन दुकान के पास सुबह लोगों ने एक महिला का शव देखा। शव खून से लथपथ हालत में पड़ा था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की गई। ये भी पढ़े : शराबी पति की हत्या की वजह जानकर हो जाएंगे स्तब्ध, पढ़िए पूरी खबर मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों में एसएसपी राजेश अग्रवाल, एएसपी अमोलक सिंह, फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड शामिल रहे। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि महिला के गले में धारदार हथियार से वार के निशान हैं और उसका चेहरा बुरी तरह कुचला गया है। घटनास्थल पर भारी मात्रा में खून फैला हुआ था, जिससे हत्या की बर्बरता का अंदाजा लगाया जा सकता है। सबसे चौंकाने वाली बात यह सामने आई कि महिला के प्राइवेट पार्ट में प्लास्टिक की बोतल मिली है। इससे आशंका जताई जा रही है कि पहले महिला के साथ दुष्कर्म किया गया और फिर उसकी हत्या कर दी गई। साथ ही पहचान छिपाने के लिए चेहरे को बुरी तरह कुचल दिया गया है। फिलहाल महिला की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव को पंचनामा के बाद पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। जांच के दौरान आसपास लगे CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं। एक फुटेज में महिला किसी अन्य व्यक्ति के साथ जाती हुई दिखाई दी है, जिससे पुलिस को अहम सुराग मिलने की उम्मीद है। इसके अलावा आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। Post navigation बड़ी खबर: कर्मचारियों के लिए बड़ा फैसला, जरूरत पड़ते ही मिलेगा पैसा, बस करना होगा ये काम 5 एकड़ में अफीम की खेती पकड़ी गई, अब सस्पेंड अफसर को मिली नई जिम्मेदारी