परिवार भी शामिल? पिता-भाई फरार, पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई …रील्स में लग्जरी, असल में सट्टे का खेल …सट्टेबाज, रीलबाज, गालीबाज… बनावटी लाइफ का सच बेनकाब

रायपुर। ऑनलाइन क्रिकेट सट्टेबाजी के बड़े नेटवर्क का खुलासा करते हुए पुलिस ने कथित मास्टरमाइंड बाबू उर्फ गुलशन खेमानी की करोड़ों की संपत्ति और लग्जरी लाइफस्टाइल का पर्दाफाश किया है। शुक्रवार को रायपुर स्थित उसके घर पर की गई रेड में पुलिस को 5 महंगी गाड़ियां, प्रॉपर्टी के दस्तावेज और कई इलेक्ट्रॉनिक सबूत मिले हैं।

जांच में सामने आया है कि सोशल मीडिया पर खुद को ‘सफल इंफ्लुएंसर’ दिखाने वाला खेमानी असल में सट्टे के बड़े रैकेट को ऑपरेट कर रहा था। उसकी दिखावटी लाइफ, महंगी कारें, विदेश यात्राएं और रील्स अब जांच के घेरे में हैं।


घर पर रेड, करोड़ों की संपत्ति का सुराग

पुलिस और क्राइम ब्रांच की संयुक्त कार्रवाई में आमानाका स्थित उसके घर से BMW, Creta समेत कई लग्जरी कारें बरामद हुईं। साथ ही शहर के अलग-अलग इलाकों—मारुति एनक्लेव, रविभवन, जोरापारा, VIP रोड और महासमुंद-बागबाहरा रोड पर जमीन और कारोबार के दस्तावेज मिले हैं। इन संपत्तियों की वैधता की जांच जारी है।


परिवार भी जांच के घेरे में, पिता-भाई फरार

मामले में बाबू खेमानी के साथ उसके पिता ब्रह्मानंद और भाई करण खेमानी को भी आरोपी बनाया गया है। दोनों फिलहाल फरार हैं और पुलिस उनकी तलाश में लगातार दबिश दे रही है।


50 से ज्यादा ID, म्यूल अकाउंट से चलता था खेल

पुलिस के अनुसार, खेमानी और उसका भाई ऑनलाइन सट्टा चलाने के लिए 50 से ज्यादा ID का इस्तेमाल करते थे। इसके लिए कई फर्जी बैंक खातों (म्यूल अकाउंट) का सहारा लिया जाता था। अब इन खातों के लेनदेन की बारीकी से जांच हो रही है।


‘3 Stumps’ ऐप से करोड़ों का खेल

जांच में ‘3 Stumps’ नाम के ऐप का खुलासा हुआ है, जिसके जरिए बड़े स्तर पर सट्टेबाजी संचालित हो रही थी। आशंका है कि इस प्लेटफॉर्म के जरिए करोड़ों रुपए का ट्रांजैक्शन हुआ है।


दुबई कनेक्शन और हाई-प्रोफाइल लिंक

जांच एजेंसियों को बाबू खेमानी के विदेश कनेक्शन के संकेत भी मिले हैं। दुबई यात्रा के दौरान उसकी मुलाकात IPL के पूर्व कमिश्नर Lalit Modi से होने की बात सामने आई है। हालांकि इस कनेक्शन का सट्टा नेटवर्क से सीधा संबंध अभी स्पष्ट नहीं है।


सोशल मीडिया पर ‘फेक सेलिब्रिटी’ इमेज

खेमानी खुद को सोशल मीडिया पर एक ‘सेलिब्रिटी’ की तरह पेश करता था। महंगी कारें, पार्टियां, विदेश यात्राएं और रील्स के जरिए वह लोगों को प्रभावित करता था।
बताया जा रहा है कि वह IPL मैचों के दौरान “प्रिडिक्शन” के नाम पर लोगों को जोड़ता और उन्हें टेलीग्राम के जरिए सट्टे के नेटवर्क में शामिल करता था।


क्लब, होटल और कारोबारी भी रडार पर

पुलिस को शक है कि इस पूरे नेटवर्क में शहर के कुछ क्लब, होटल और सराफा कारोबारी भी जुड़े हो सकते हैं। अब पुलिस इस नेटवर्क की हर कड़ी को जोड़ने में जुटी है।


मुंबई से गिरफ्तारी, अब खुलेंगे और राज

बाबू खेमानी को रायपुर पुलिस ने मुंबई से गिरफ्तार किया है। फिलहाल उससे पूछताछ जारी है और आने वाले दिनों में और बड़े खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *