सियासी गर्मी बढ़ी! इस मुस्कुराते चेहरे ने कह दी ऐसी बात… अब कांग्रेसियों की आंखों से निकल सकते हैं आंसू, पढ़िए पूरी खबर


रायपुर। भारतीय जनता पार्टी (BJP) की प्रदेश राजनीति में आज बड़ा दिन है। पार्टी मुख्यालय में अगले महीने से शुरू होने वाले प्रशिक्षण अभियान को लेकर अहम बैठक होने जा रही है। इस बैठक में जिला स्तर तक प्रशिक्षण वर्गों की पूरी कार्ययोजना तैयार की जाएगी।

भाजपा सांसद संतोष पांडेय ने कहा कि पार्टी सिर्फ चुनाव के समय सक्रिय नहीं होती, बल्कि हर समय तैयार रहती है। उन्होंने कहा, “शांतिकाल में भी हम युद्ध के लिए शस्त्र तैयार रखते हैं।” प्रशिक्षण के जरिए कार्यकर्ताओं को पार्टी का इतिहास, विचारधारा और कार्यपद्धति सिखाई जाएगी, साथ ही उनके कौशल विकास पर खास फोकस रहेगा। यह प्रशिक्षण मंडल, जिला और प्रदेश स्तर पर आयोजित किए जाएंगे।


नक्सल इलाकों में विदेशी फंडिंग पर सियासत तेज

नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में विदेशी फंडिंग के खुलासे के बाद प्रदेश की राजनीति गरमा गई है। ईडी जांच के बाद भाजपा सांसद संतोष पांडेय ने कांग्रेस और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने विदेशी फंडिंग के जरिए कई गतिविधियां संचालित कीं और आदिवासी इलाकों में नेटवर्क खड़ा किया। पांडेय ने आरोप लगाया कि “कांग्रेस और भूपेश बघेल ने ईडी की कार्रवाई में रोड़ा अटकाया।” साथ ही यह भी कहा कि विदेशी फंडिंग के जरिए लोगों को जेएनयू तक भेजा गया।


मोदी सरकार के फैसलों का जिक्र

भाजपा सांसद ने केंद्र सरकार की नीतियों का बचाव करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने विदेशी फंडिंग वाले कई गैर-सरकारी संगठनों (NGOs) पर रोक लगाई है। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश में धर्मांतरण रोकने के लिए कानून भी भाजपा सरकार ही लेकर आई।


AAP सांसदों के BJP में शामिल होने पर बयान

देश की राजनीति में हाल ही में हुए घटनाक्रम पर भी संतोष पांडेय ने प्रतिक्रिया दी। AAP के कुछ सांसदों के भाजपा में शामिल होने पर उन्होंने छत्तीसगढ़ी कहावत के जरिए तंज कसा।

उन्होंने कहा, “बीजेपी का गेट बहुत बड़ा है, सिंहद्वार है। इसमें सभी तरह के लोगों का प्रवेश होता है और उन्हें राष्ट्र के लिए उपयोगी बनाया जाता है।”


TS सिंहदेव पर पलटवार

पेट्रोल-डीजल कीमतों को लेकर TS सिंहदेव के बयान पर भी भाजपा सांसद ने तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि सिंहदेव को अनावश्यक चिंता नहीं करनी चाहिए।

पांडेय ने आरोप लगाया कि कोरोना काल में भी सिंहदेव ने वैक्सीन को लेकर अफवाहें फैलाई थीं। उन्होंने कहा, “जिस वैक्सीन पर सवाल उठाए गए, उसी से भारत ने 150 देशों की मदद की।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *