रायपुर। राजधानी में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां अधिवक्ता रमीज़ खान पर कुछ युवकों ने जानलेवा हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि हमले में रमीज़ खान को छाती, पसली और पैर में गंभीर चोटें आई हैं। उनकी हालत नाज़ुक बनी हुई है और उनका इलाज मेकाहारा अस्पताल में जारी है। घटना के पीछे पुराना विवाद बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, दो दिन पहले लगभग शाम 4 बजे फज़ल नामक युवक रमीज़ के घर के पास बैठा था। इसी दौरान रमीज़ के चाचा से वहां बैठने को लेकर विवाद हो गया था। उस समय रमीज़ और उसके भाई ने फज़ल के साथ मारपीट की थी। इसके बाद फज़ल ने सिविल लाइन थाने में दोनों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन आरोप है कि रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई। इसी बात को लेकर रंजिश बढ़ती चली गई। इसी विवाद के चलते फज़ल ने कथित तौर पर रमीज़ खान पर हमला कर दिया और उन पर 5 बार चाकू से वार किए। हमले में अधिवक्ता गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और आरोपियों की तलाश की जा रही है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। Post navigation एक पैर कटकर दूर, एक हाथ अलग… सड़क बनी खून का मैदान ExciseDepartment : शराब सप्लाई ठप, 800 दुकानों में स्टॉक खत्म