बिलासपुर। तपती दोपहर में मंगलवार को उस वक्त हर किसी की नजरें थम गईं, जब बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला अचानक बुलेट की गरज के साथ कलेक्ट्रेट परिसर में एंट्री करते नजर आए। ना आगे लालबत्ती, ना पीछे सुरक्षाकर्मियों की लाइन… सिर्फ हेलमेट लगाए विधायक और उनका दमदार अंदाज। जहां एक तरफ डीएमएफ की अहम बैठक में शामिल होने पहुंचे बड़े अधिकारी और जनप्रतिनिधि सरकारी गाड़ियों और सुरक्षा घेरे के साथ नजर आए, वहीं विधायक सुशांत शुक्ला अकेले बुलेट चलाते हुए सीधे मंथन सभाकक्ष तक पहुंच गए। चिलचिलाती धूप में पसीने से तरबतर विधायक का यह अंदाज लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया। राजनीतिक गलियारों में इस तस्वीर को सीधे प्रधानमंत्री Narendra Modi की उस अपील से जोड़कर देखा जा रहा है, जिसमें उन्होंने पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने और सादगी अपनाने की बात कही थी। लोगों का कहना है कि विधायक ने अपने अंदाज से “नो VIP कल्चर” का संदेश देने की कोशिश की है। हालांकि यह पहला मौका नहीं है, जब विधायक शुक्ला अपने अलग अंदाज में नजर आए हों। बताया जाता है कि वे अक्सर सुबह-शाम बिना सरकारी गाड़ी और सुरक्षा काफिले के बुलेट पर निकलकर लोगों के बीच पहुंचते हैं। जनसंपर्क हो या क्षेत्र की समस्याएं… विधायक कई बार अकेले ही हालात जानने निकल पड़ते हैं। मंगलवार को आयोजित जिला खनिज संस्थान न्यास (DMF) की बैठक में कलेक्टर संजय अग्रवाल की अध्यक्षता में वित्तीय वर्ष 2026-27 की करीब 150 करोड़ रुपए की वार्षिक कार्ययोजना को मंजूरी दी गई। बैठक में विधायक धरमलाल कौशिक, धर्मजीत सिंह, दिलीप लहरिया, अटल श्रीवास्तव समेत कई जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। लेकिन बैठक से ज्यादा चर्चा उस ‘बुलेट एंट्री’ की होती रही, जिसने पूरे कलेक्ट्रेट परिसर का माहौल बदल दिया। कोई इसे सादगी बता रहा था, तो कोई इसे विधायक का “फिल्मी जलवा” कहता नजर आया। Post navigation BREAKING NEWS : CGMSC घोटाले में आरोपी शशांक चोपड़ा को बड़ी राहत, हाईकोर्ट से मिली नियमित जमानत, ED केस में भी बेल बिलासपुर में नकली मसाले का बड़ा खेल! ट्रांसपोर्ट गोदाम से मिले संदिग्ध ‘एवरेस्ट मीट मसाला’ के 9 बॉक्स, जांच में जुटा विभाग