महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में सिंघोड़ा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करोड़ों रुपए का सोना बरामद किया है। NH-353 स्थित रेहटीखोल नाका पर चेकिंग के दौरान ओडिशा की ओर से आ रही गुजरात पासिंग कार को रोककर तलाशी ली गई। जांच में कार की पिछली सीट के अंदर बने गुप्त चेंबर से 7.5 किलो से ज्यादा सोना बरामद हुआ। पुलिस के मुताबिक कार के सीक्रेट चेंबर में दो पीट्ठू बैग और 6 प्लास्टिक बॉक्स रखे हुए थे, जिनमें सोना छिपाकर रखा गया था। बरामद सोने की कीमत करीब 9.17 करोड़ रुपए बताई जा रही है। कार में सवार तीनों लोग गुजरात के राजकोट जिले के रहने वाले बताए जा रहे हैं। पुलिस द्वारा पूछताछ के दौरान आरोपी बरामद सोने से संबंधित कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। इसके बाद पुलिस ने सोना जब्त कर तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया। फिलहाल सिंघोड़ा पुलिस मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इतना भारी मात्रा में सोना कहां से लाया जा रहा था और इसे कहां पहुंचाया जाना था। NH-353 पर पुलिस की बड़ी सफलता, 3 आरोपी करोड़ों के सोने के साथ गिरफ्तार#महासमुंद #सिंघोड़ा_पुलिस #GoldSeized #BreakingNews #छत्तीसगढ़ #9करोड़_सोना #NH353 #गोल्ड_बरामद #Mahasamund #CGNews pic.twitter.com/4iouRpbkwc— JOHARPOST.IN (@johar_post) May 18, 2026 Post navigation VIDEO VIRAL : डिप्टी डायरेक्टर वरुण जैन के साथ धक्का-मुक्की, जैतपुरी गांव में तनाव बस्तर से देश को बड़ा संदेश! अमित शाह की मौजूदगी में हुई हाई-प्रोफाइल बैठक, नक्सलवाद और विकास पर बड़ा मंथन