महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में सिंघोड़ा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करोड़ों रुपए का सोना बरामद किया है। NH-353 स्थित रेहटीखोल नाका पर चेकिंग के दौरान ओडिशा की ओर से आ रही गुजरात पासिंग कार को रोककर तलाशी ली गई। जांच में कार की पिछली सीट के अंदर बने गुप्त चेंबर से 7.5 किलो से ज्यादा सोना बरामद हुआ।

पुलिस के मुताबिक कार के सीक्रेट चेंबर में दो पीट्ठू बैग और 6 प्लास्टिक बॉक्स रखे हुए थे, जिनमें सोना छिपाकर रखा गया था। बरामद सोने की कीमत करीब 9.17 करोड़ रुपए बताई जा रही है।

कार में सवार तीनों लोग गुजरात के राजकोट जिले के रहने वाले बताए जा रहे हैं। पुलिस द्वारा पूछताछ के दौरान आरोपी बरामद सोने से संबंधित कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। इसके बाद पुलिस ने सोना जब्त कर तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया।

फिलहाल सिंघोड़ा पुलिस मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इतना भारी मात्रा में सोना कहां से लाया जा रहा था और इसे कहां पहुंचाया जाना था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *