रायपुर। यूनियन क्लब मोतीबाग चौक में आयोजित मेगा समर कैंप-2026, छत्तीसगढ़ टेनिस प्रीमियर लीग (सीटीपीएल) और समर कैंप के 25 वर्ष पूर्ण होने पर रजत जयंती समारोह का भव्य समापन हुआ। कार्यक्रम का आयोजन यूनियन क्लब के अध्यक्ष एवं छत्तीसगढ़ टेनिस संघ के महासचिव सरदार गुरुचरण सिंह होरा के मार्गदर्शन में किया गया।

समारोह में कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब, रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेमप्रकाश पांडेय, वक्फ बोर्ड अध्यक्ष डॉ. सलीम राज, अल्पसंख्यक आयोग अध्यक्ष अमरजीत छाबड़ा समेत कई जनप्रतिनिधि और खेल प्रेमी मौजूद रहे।

2 मई से 14 जून तक चले समर कैंप में बच्चों को स्विमिंग, बैडमिंटन, टेनिस, टेबल टेनिस और बिलियर्ड्स का प्रशिक्षण दिया गया। विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित भी किया गया।

इस दौरान अतिथियों ने गुरुचरण सिंह होरा के नेतृत्व में पिछले 25 वर्षों से संचालित समर कैंप की सराहना करते हुए इसे प्रदेश की खेल प्रतिभाओं को निखारने वाला महत्वपूर्ण मंच बताया।

कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ टेनिस प्रीमियर लीग का भी समापन हुआ, जिसमें टीम बेसलाइन ने टीम एपिसम को 3-2 से हराकर खिताब अपने नाम किया। विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *