बालोद के दल्लीराजहरा में तेज रफ्तार कार बिजली के खंभे से टकरा गई। हादसे में इंजीनियरिंग छात्रा शारदा पाटिल की मौत हो गई, जबकि परिवार के पांच सदस्य घायल हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बालोद। दल्लीराजहरा थाना क्षेत्र में बुधवार रात करीब 12:30 बजे मेन रोड स्थित हिंदू होटल के सामने एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गई। हादसे में 24 वर्षीय शारदा पाटिल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि परिवार के पांच सदस्य घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, डौंडी के बंधियापारा निवासी परिवार ग्राम चिपरा-कुसुमकसा में शादी समारोह से लौट रहा था। इसी दौरान कार (CG 07 BM 1040), जिसे रंजीत पाटिल (55) चला रहे थे, हादसे का शिकार हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। मृतका शारदा पाटिल, पुरुषोत्तम पाटिल की बेटी थी और बिलासपुर में इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रही थी। हादसे में घायल पांचों परिजनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। सूचना मिलते ही डायल-112 और दल्लीराजहरा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है. Post navigation बालोद: ब्रेकअप के बाद युवती का न्यूड वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल, आरोपी गिरफ्तार बलोद में मूंछ पर ताव देने के बाद भड़का विवाद… बाइक को टक्कर मारकर युवक की लोहे की रॉड से पीट-पीटकर हत्या