रिंग में गूंजा CG का दम: बलजीत, रिहाना, मायरा और सूर्यांश बने विजेता बालोद। बालोद जिले में आयोजित मुए थाई प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के युवा खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कई मुकाबलों में जीत हासिल की। खास बात यह रही कि बालिका और बालक वर्ग दोनों में प्रदेश के खिलाड़ियों का दबदबा देखने को मिला। इन खिलाड़ियों ने जीते मुकाबलेप्रतियोगिता में अलग-अलग आयु और वजन वर्ग में इन खिलाड़ियों ने जीत दर्ज की: बलजीत कौर – अंडर 14, 38 किलो रिहाना जसवानी – अंडर 15, 44 किलो मायरा शर्मा – अंडर 14, 60 किलो सूर्यांश दुबे – अंडर 12, 38 किलो मायरा शर्मा का दमदार प्रदर्शनअंडर-14, 60 किलो वर्ग में मायरा शर्मा ने जबरदस्त मुक्केबाजी का प्रदर्शन किया। उन्होंने पूरे मुकाबले में आक्रामक खेल दिखाते हुए प्रतिद्वंदी को कोई मौका नहीं दिया और शानदार जीत हासिल की। उनकी लगातार जीत छत्तीसगढ़ के लिए गर्व का विषय बनती जा रही है। युवा खिलाड़ियों ने दिखाया जज्बाअन्य विजेताओं ने भी अपने-अपने वर्ग में बेहतरीन तकनीक और आत्मविश्वास के साथ मुकाबले जीते। खिलाड़ियों के इस प्रदर्शन से साफ है कि प्रदेश में खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं है। दर्शकों में उत्साह, खिलाड़ियों में जोशतीन दिवसीय इस प्रतियोगिता में दर्शकों का भी अच्छा उत्साह देखने को मिला। हर मुकाबले में तालियों और उत्साहवर्धन से माहौल रोमांचक बना रहा। यह जीत न केवल इन खिलाड़ियों के लिए बड़ी उपलब्धि है, बल्कि छत्तीसगढ़ के खेल भविष्य के लिए भी सकारात्मक संकेत है। Post navigation CM साय के साथ ‘भावना दीदी’ की चौपाल… आम के पेड़ तले महिलाओं से सीधी बात एक केस में राहत, दूसरे में संकट! टुटेजा की मुश्किलें अभी बरकरार