सूरजपुर। जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां सड़क किनारे गंभीर रूप से जली हालत में मिली 11वीं कक्षा की छात्रा ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। बेहतर इलाज के लिए अंबिकापुर से रायपुर ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई, जिससे पूरे इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है। जानकारी के अनुसार, बिश्रामपुर थाना क्षेत्र के गोरखनाथ पुर गांव की रहने वाली छात्रा मोनिका सिंह पासन नाला के पास करीब 95% जली हुई हालत में मिली थी। राहगीरों की सूचना पर स्थानीय लोगों और पुलिस ने उसे तत्काल बिश्रामपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। अंबिकापुर में भी हालत नाजुक बनी रहने पर डॉक्टरों ने उसे रायपुर रेफर किया, लेकिन रास्ते में ही छात्रा ने दम तोड़ दिया। इस घटना ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं, क्योंकि अब तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह हादसा था या इसके पीछे कोई साजिश। इधर, प्रदेश की कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उन्हें हर संभव मदद का भरोसा दिया है। उन्होंने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए अधिकारियों को मामले की निष्पक्ष और त्वरित जांच के निर्देश दिए हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और छात्रा के इस हाल तक पहुंचने के पीछे की असली वजह तलाशने की कोशिश कर रही है। Post navigation BREAKING NEWS : जेल के सामने रील बनाकर दिखा रहे रुतबा, क्या कानून का डर खत्म? देखें वीडियो इंटरनेशनल ड्रग्स रैकेट : 6 साल में 50+ गिरफ्तार, करोड़ों की ड्रग्स जब्त, लेकिन नेटवर्क जिंदा, पढ़िए पूरी खबर