जेल के भीतर ही बदमाश बना रहे रील, सुरक्षा व्यवस्था पर खड़े हुए गंभीर सवाल रायपुर। राजधानी रायपुर के सेंट्रल जेल के सामने बदमाशों की रीलबाज़ी का मामला सामने आया है। वायरल वीडियो में कुछ युवक जेल के ठीक सामने खड़े होकर दादागिरी दिखाते हुए रील बनाते नजर आ रहे हैं, जिसे बाद में सोशल मीडिया पर शेयर किया गया। बताया जा रहा है कि ये युवक किसी बदमाश गिरोह से जुड़े गुर्गे हैं, जो वीडियो के जरिए अपना रुतबा और दबदबा दिखाने की कोशिश कर रहे हैं। जेल जैसे संवेदनशील स्थान के सामने इस तरह की गतिविधियां होना सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस और प्रशासन पर भी कार्रवाई का दबाव बढ़ गया है। अब देखना होगा कि इन युवकों की पहचान कर उनके खिलाफ क्या कदम उठाए जाते हैं। JOHARPOST.IN Post navigation छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट : RTE एडमिशन में सुस्ती पर सख्त, 8 अप्रैल को सुनवाई BREAKING NEWS : 11वीं की छात्रा 95% जली मिली, मौत ने खड़े किए बड़े सवाल, पढ़िए पूरी खबर