रायपुर। राजधानी में अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ता नजर आ रहा है। कमिश्नरेट व्यवस्था लागू होने के बावजूद चाकूबाजी और हत्या की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। इसी बीच उरला थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां महज 150 रुपए के शराब विवाद में जीजा ने अपने ही साले की हत्या कर दी। क्या है पूरा मामला मिली जानकारी के अनुसार आरोपी गोप सिंह और मृतक घनश्याम आपस में जीजा-साले थे और दोनों पालसीपानी कोमा खान क्षेत्र के रहने वाले थे। ये दोनों कुम्हारी के एक ईंट भट्टे में काम करते थे। बताया जा रहा है कि 8 अप्रैल को दोनों सिल्तरा की एक दुकान में शराब पीने गए थे। लौटते वक्त गोप सिंह ने अपने साले घनश्याम को 150 रुपए देकर शराब लाने भेजा, लेकिन घनश्याम ने उसी पैसे से खुद ही शराब पी ली। इस बात को लेकर दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया। अगले दिन रची हत्या की साजिश इस घटना के बाद आरोपी गोप सिंह ने हत्या की योजना बना ली। 9 अप्रैल को दोनों खारुन नदी नहाने पहुंचे। इसी दौरान जब घनश्याम शौच के लिए गया, तो आरोपी ने उसे धक्का देकर गिरा दिया और गमछे से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस की कार्रवाई घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल मामले की जांच जारी है। Post navigation बालोद में जज को मिली मौत की धमकी, 3 करोड़ नहीं दिए तो खत्म करने की चेतावनी “छत्तीसगढ़ में हर विभाग भ्रष्ट!” बघेल का बड़ा हमला