सोशल मीडिया पर सवाल वायरल होने के बाद मंडल का बड़ा फैसला, 7 सदस्यीय टीम कर रही जांच रायपुर। छत्तीसगढ़ में 12वीं बोर्ड के हिंदी पेपर लीक होने के दावों के बाद माध्यमिक शिक्षा मंडल ने बड़ा फैसला लेते हुए परीक्षा को निरस्त कर दिया है। कक्षा 12वीं का हिंदी पेपर 14 मार्च 2026 को आयोजित हुआ था, जिसे अब रद्द कर दिया गया है। माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा जारी आदेश के अनुसार अब हिंदी विषय की परीक्षा 10 अप्रैल 2026 को दोबारा आयोजित की जाएगी। इस फैसले के बाद छात्रों और अभिभावकों में हलचल है। पेपर लीक मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। 7 सदस्यीय टीम पूरे मामले की पड़ताल कर रही है। अब तक आधा दर्जन से अधिक छात्रों को तलब कर पूछताछ की जा चुकी है। बताया जा रहा है कि परीक्षा से पहले सोशल मीडिया और व्हाट्सऐप ग्रुपों में कुछ सवाल वायरल हुए थे, जिसके बाद मंडल ने सिटी कोतवाली थाने में एफआईआर दर्ज कराई। सूत्रों के मुताबिक, मामले में जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी हो सकती है। Post navigation पहले ट्रांसफर पर चुप्पी, बाद में आपत्ति नहीं चलेगी: हाईकोर्ट ने याचिका की खारिज नवरात्रि में सुरक्षा का सख्त पहरा: रायपुर में “पिंक पेट्रोल” के साथ मंदिरों पर पुलिस की कड़ी नजर