महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा के लिए 200 से ज्यादा महिला पुलिसकर्मी तैनात, सुबह से रात तक मंदिरों में निगरानी बॉबी ठाकुर, रायपुर। चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर राजधानी में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आ रही है। रायपुर कमिश्नरेट की गाइडलाइन के तहत “पिंक पेट्रोल अभियान” को प्रभावी ढंग से लागू किया गया है, जिसके चलते शहर के प्रमुख मंदिरों में विशेष सुरक्षा व्यवस्था की गई है। भीड़भाड़ को देखते हुए महिलाओं, बच्चों और श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। खासतौर पर महिला पुलिसकर्मी सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक मंदिर परिसरों में मौजूद रहकर हर गतिविधि पर नजर बनाए हुए हैं, ताकि किसी भी तरह की असामाजिक घटना को तुरंत रोका जा सके। पुलिस द्वारा श्रद्धालुओं को महिला हेल्पलाइन नंबर 9479210932 की जानकारी भी दी जा रही है, जिससे जरूरत पड़ने पर तुरंत मदद मिल सके। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त अर्चना झा ने बताया कि यदि कोई महिला खुद को असुरक्षित महसूस करती है, तो वह बिना झिझक इस नंबर पर संपर्क कर सकती है। Post navigation छत्तीसगढ़ बोर्ड 12वीं हिंदी पेपर रद्द: पेपर लीक के बाद 10 अप्रैल को दोबारा परीक्षा, जांच तेज बस्तर में ऐतिहासिक सरेंडर! 25 लाख का इनामी नक्सली कमांडर पापा राव 17 साथियों संग डालेगा हथियार