रायपुर।1 अप्रैल से नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत के साथ देशभर में कई बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। इन बदलावों का सीधा असर आम लोगों की जेब और रोजमर्रा की जिंदगी पर पड़ने वाला है। जहां एक ओर टैक्स सिस्टम में बदलाव कर प्रक्रिया को सरल बनाने की कोशिश की गई है, वहीं दूसरी ओर पेट्रोल, शराब, टोल टैक्स और गैस की कीमतों में बढ़ोतरी ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। हालांकि, छत्तीसगढ़ में प्रॉपर्टी रजिस्ट्री सस्ती होने से कुछ राहत जरूर मिली है।


छत्तीसगढ़ में क्या-क्या बदला?

  • स्टाम्प ड्यूटी पर 12% सरचार्ज खत्म, जमीन की रजिस्ट्री सस्ती
  • विदेशी शराब और बियर महंगी
  • पेट्रोल के दाम ₹1 प्रति लीटर बढ़े
  • टोल टैक्स अब सिर्फ FASTag और UPI से
  • कॉमर्शियल गैस सिलेंडर ₹2300 तक पहुंचा

शराब के नए रेट (जेब पर असर साफ)

  • आइकॉन प्रीमियम व्हिस्की: ₹440 → ₹480
  • ऑफिसर्स चॉइस: ₹580 → ₹640
  • रॉयल स्टैग: ₹780 → ₹840
  • ब्लेंडर्स प्राइड: ₹1150 → ₹1240
  • जॉनी वॉकर ब्लैक लेबल: ₹3800 → ₹4110

बीयर भी महंगी:

  • किंगफिशर स्ट्रॉन्ग: ₹180 → ₹200
  • बडवाइजर मैग्नम: ₹220 → ₹240

टैक्स सिस्टम में बड़ा बदलाव

1 अप्रैल से नया इनकम टैक्स एक्ट 2025 लागू हो गया है, जो पुराने 1961 कानून की जगह लेगा।
अब ‘फाइनेंशियल ईयर’ और ‘असेसमेंट ईयर’ की जगह सिर्फ टैक्स ईयर होगा (1 अप्रैल 2026 – 31 मार्च 2027)।

  • ITR भरने की आखिरी तारीख बढ़कर 31 अगस्त
  • टैक्स प्रक्रिया पहले से आसान और स्पष्ट

टोल पर कैश खत्म—अब सिर्फ डिजिटल पेमेंट

अब देशभर के टोल प्लाजा पर कैश भुगतान पूरी तरह बंद कर दिया गया है।

  • केवल FASTag या UPI से ही पेमेंट
  • बिना FASTag वालों को हो सकती है परेशानी
  • टोल दरें भी बढ़ीं, सफर हुआ महंगा

रेल यात्रियों के लिए बड़ा झटका

  • अब 8 घंटे पहले ही टिकट कैंसिल करने पर मिलेगा रिफंड
  • पहले यह सीमा 4 घंटे थी
  • ट्रेन छूटने से 30 मिनट पहले तक बदल सकते हैं बोर्डिंग स्टेशन

गैस सिलेंडर ने भी बढ़ाई टेंशन

कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

  • दिल्ली: ₹2078.50
  • चेन्नई: ₹2246.50
  • रायपुर: करीब ₹2300

असर: होटल, ढाबा, रेस्टोरेंट में खाना-पीना महंगा होने की संभावना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *