नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुई ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) को बड़ा झटका तब लगा जब गुरुवार दोपहर उसका X अकाउंट भारत में ब्लॉक कर दिया गया। अकाउंट बंद होते ही पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए दावा किया कि यह कार्रवाई स्थानीय कानूनी शिकायत या आदेश के आधार पर की गई है।

अभिजीत ने कहा कि उन्हें पहले से अंदेशा था कि अकाउंट पर एक्शन लिया जा सकता है। X अकाउंट बैन होने के बाद सोशल मीडिया पर CJP फिर से ट्रेंड करने लगी और हजारों यूजर्स इस कार्रवाई को लेकर बहस करने लगे।

6 दिन में करोड़ों फॉलोअर्स, फिर अचानक बैन

CJP केवल छह दिन पहले बनाई गई थी, लेकिन बेहद कम समय में इसने सोशल मीडिया पर विस्फोटक लोकप्रियता हासिल कर ली। इंस्टाग्राम पर पार्टी के 1.5 करोड़ से ज्यादा फॉलोअर्स हो गए, जो कई बड़ी राजनीतिक पार्टियों से भी ज्यादा बताए जा रहे हैं।

दूसरी ओर X पर भी पार्टी तेजी से बढ़ रही थी, लेकिन अकाउंट ब्लॉक होने के बाद विवाद और तेज हो गया।

CJI टिप्पणी से शुरू हुआ पूरा विवाद

पूरा मामला तब शुरू हुआ जब सूर्यकांत की एक टिप्पणी सोशल मीडिया पर वायरल हुई। कई युवाओं ने आरोप लगाया कि बेरोजगार युवाओं की तुलना “कॉकरोच” और “परजीवी” जैसे शब्दों से की गई।

हालांकि बाद में CJI ने सफाई देते हुए कहा कि उनकी टिप्पणी फर्जी डिग्री और गलत तरीके से पेशों में घुसने वाले लोगों के लिए थी, न कि सभी युवाओं के लिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *