रायपुर/दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। एक निजी अस्पताल ने गंभीर रूप से घायल युवक को मृत घोषित कर परिजनों को शव सौंप दिया। लेकिन अंतिम संस्कार के लिए ले जाते समय युवक के हाथ-पैर हिलने लगे, जिससे परिजनों में हड़कंप मच गया।

जानकारी के मुताबिक देवबलोदा गांव निवासी रामअवतार रात्रे 3 जून को बाथरूम में गिरकर घायल हो गए थे। परिजन उन्हें इलाज के लिए रायपुर के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। इलाज के दौरान अस्पताल ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

परिजन शव को एंबुलेंस से गांव ले जा रहे थे। इसी दौरान उन्होंने युवक के हाथ-पैरों में हरकत देखी। परिजनों का दावा है कि युवक में जीवन के संकेत दिखाई दिए, जिसके बाद उसे तुरंत मेकाहारा अस्पताल ले जाया गया।

मेकाहारा में डॉक्टरों ने दोबारा इलाज शुरू किया, लेकिन हालत गंभीर होने के कारण 5 जून की रात युवक की मौत हो गई।

घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें परिजन अस्पताल पर लापरवाही का आरोप लगा रहे हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने जांच के आदेश दिए हैं। जांच समिति यह पता लगाएगी कि युवक को मृत घोषित करने में कहीं कोई चिकित्सकीय चूक तो नहीं हुई।

इस घटना के बाद निजी अस्पतालों की कार्यप्रणाली और मरीजों की जांच प्रक्रिया को लेकर कई सवाल खड़े हो गए हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही पूरे मामले की सच्चाई सामने आ सकेगी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *