रायपुर। छत्तीसगढ़ में आम लोगों को महंगाई का एक और झटका लगा है। घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत में 29 रुपए की बढ़ोतरी कर दी गई है। रायपुर में पहले 14.2 किलो का घरेलू सिलेंडर 984 रुपए में मिल रहा था, जो अब बढ़कर 1013 रुपए हो गया है। नई दरें रविवार रात 12 बजे से लागू हो गई हैं। बीते तीन महीनों में यह दूसरी बार है जब घरेलू गैस सिलेंडर के दाम बढ़ाए गए हैं। इससे पहले मार्च में सिलेंडर 60 रुपए महंगा हुआ था। यानी सिर्फ तीन महीने के भीतर घरेलू LPG सिलेंडर कुल 89 रुपए महंगा हो चुका है। घरेलू गैस के साथ-साथ हाल ही में कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में भी बढ़ोतरी की गई थी। लगातार बढ़ रहे दामों का असर अब सीधे आम परिवारों के मासिक बजट पर पड़ने लगा है। Post navigation डॉक्टरों ने बताया मृत, एंबुलेंस में दिखी हरकत तो उड़ गए परिजनों के होश, VIDEO वायरल राजनांदगांव में कबाड़ी दुकानों पर पुलिस की आकस्मिक चेकिंग, चोरी का सामान खरीदने पर दी सख्त चेतावनी