राजनांदगांव। भीषण गर्मी के बीच डोंगरगढ़ ब्लॉक के ग्राम बोरतलाव और पनियाजोंब के बीच मानवता की मिसाल देखने को मिली। सड़क किनारे गंभीर रूप से घायल अवस्था में पड़े एक हिरण को ग्रामीणों ने समय रहते रेस्क्यू कर उसकी जान बचाने का प्रयास किया।

जानकारी के अनुसार, राहगीरों और ग्रामीणों की नजर सड़क किनारे घायल पड़े हिरण पर पड़ी। हिरण के पैर में गंभीर चोट थी, जिसके कारण वह चलने-फिरने में असमर्थ था। ग्रामीणों ने बिना देर किए उसे सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया और तत्काल वन विभाग को इसकी सूचना दी।

सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और घायल हिरण को अपने संरक्षण में लेकर उपचार की प्रक्रिया शुरू की। प्रारंभिक जांच में हिरण के पैर में गंभीर चोट होने की बात सामने आई है।

ग्रामीणों की तत्परता और संवेदनशीलता के कारण घायल वन्यजीव को समय पर मदद मिल सकी। क्षेत्र में इस मानवीय पहल की सराहना की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *