रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में सोमवार को नवा रायपुर स्थित मंत्रालय में कैबिनेट की अहम बैठक जारी है। बैठक में नई तबादला नीति पर फैसला होने की संभावना है, जिससे अधिकारियों और कर्मचारियों के ट्रांसफर का रास्ता खुल सकता है।

कैबिनेट में खरीफ विपणन वर्ष के लिए समर्थन मूल्य पर धान खरीदी, कस्टम मिलिंग नीति और किसानों को खाद-बीज उपलब्धता की समीक्षा भी की जाएगी। खेती-किसानी से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर भी चर्चा होने की उम्मीद है।

राज्य सरकार आज से CM हेल्पलाइन 1076 सेवा की शुरुआत भी कर रही है। नागरिक टोल फ्री नंबर 1076 पर कॉल कर अपनी शिकायत दर्ज करा सकेंगे। इसके अलावा वेब पोर्टल, मोबाइल ऐप और व्हाट्सएप के माध्यम से भी शिकायत की सुविधा मिलेगी।

बैठक में सुशासन तिहार के दौरान प्राप्त शिकायतों और फीडबैक पर भी चर्चा हो सकती है। कर्मचारियों, किसानों और उद्योगों से जुड़े कई विभागीय प्रस्तावों को मंजूरी मिलने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *