धमतरी। छत्तीसगढ़ में पहली बार धमतरी जिले के गंगरेल बांध में ‘गंगरेल नौकायान उत्सव’ के तहत महानदी रिवर बोट चैंपियनशिप का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह रोमांचक प्रतियोगिता 22 मार्च 2026 (रविवार) को दोपहर 3 बजे से आयोजित होगी। आयोजन को लेकर पूरे जिले में उत्साह का माहौल है और तैयारियां अंतिम चरण में हैं।

इस आयोजन का उद्देश्य जल पर्यटन को बढ़ावा देना, स्थानीय प्रतिभाओं को मंच देना और गंगरेल बांध को प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थलों में शामिल करना है। प्रतियोगिता के दौरान अलग-अलग टीमों के बीच रोमांचक नौकायान मुकाबले होंगे, जो दर्शकों के लिए खास आकर्षण बनेंगे।

प्रतियोगिता के विजेताओं के लिए आकर्षक पुरस्कार घोषित किए गए हैं—

  • प्रथम पुरस्कार: 1 लाख रुपए
  • द्वितीय पुरस्कार: 50 हजार रुपए
  • तृतीय पुरस्कार: 25 हजार रुपए
  • बोट सजावट एवं वेशभूषा प्रतियोगिता: 11 हजार रुपए

इच्छुक टीमें 500 रुपए शुल्क के साथ 20 मार्च शाम 5 बजे तक पंजीयन करा सकती हैं। अधिक जानकारी के लिए 996966732 और 0972009730 पर संपर्क किया जा सकता है।

कलेक्टर अविनाश मिश्रा ने जिले के युवाओं, खेल प्रेमियों और आम नागरिकों से इस ऐतिहासिक आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है। उन्होंने कहा कि यह आयोजन न केवल रोमांच और खेल को बढ़ावा देगा, बल्कि धमतरी जिले की पर्यटन संभावनाओं को भी नई पहचान दिलाएगा। साथ ही प्रतिभागियों से सुरक्षा नियमों का पालन करने की अपील की गई है।

कलेक्टर अविनाश मिश्रा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *