रायपुर: इंद्रप्रस्थ फेस-2 सोसायटी में रविवार रात तेज गाना बजाने को लेकर बड़ा बवाल हो गया। कुछ युवक गुस्से में फ्लैट का दरवाजा तोड़कर अंदर घुस गए और प्रॉपर्टी डीलर के बेटों पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में दोनों युवक घायल हो गए।

जानकारी के मुताबिक डी-ब्लॉक के फ्लैट में रहने वाले सोजल थावरे और आर्यन थावरे के घर रविवार शाम गाना चल रहा था। रात करीब 9 बजे दूसरे ब्लॉक के 4-5 युवक वहां पहुंचे और गाना बंद करने को लेकर झगड़ा करने लगे।बात बढ़ते ही बदमाशों ने गाली-गलौज करते हुए घर में घुसकर मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान चाकू से हमला कर दिया। जान बचाने के लिए दोनों युवक 9वें माले की तरफ भागकर छिप गए। शोर सुनकर जब पड़ोसी बाहर आए तो हमलावर धमकी देते हुए वहां से भाग निकले।

घटना की शिकायत मिलने के बाद डीडी नगर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पुलिस सोसायटी में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखकर हमलावरों की पहचान करने में जुटी है। इस घटना के बाद सोसायटी के लोगों में डर का माहौल है और राजधानी में बढ़ती गुंडागर्दी को लेकर सवाल उठने लगे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *