दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में एक सड़क हादसे के बाद ट्रक ड्राइवर ने आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान महासमुंद निवासी ताम्रध्वज साहू (25) के रूप में हुई है। आत्महत्या से पहले उसने सोशल मीडिया पर कई वीडियो पोस्ट कर अपनी मौत के लिए हादसे के बाद हुई मारपीट और कथित धमकियों को जिम्मेदार बताया। सड़क हादसे के बाद बढ़ा विवाद जानकारी के मुताबिक, गुरुवार को ताम्रध्वज जगदलपुर से गीदम की ओर ट्रक लेकर जा रहा था। इसी दौरान बंजारी घाट में सामने से आ रही मर्सिडीज कार से उसकी टक्कर हो गई। हादसे के बाद दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ। अपने वीडियो में ताम्रध्वज ने आरोप लगाया कि मर्सिडीज सवार लोगों ने उसके साथ मारपीट की और परिवार को बर्बाद करने व जान से मारने की धमकी दी। वीडियो में बताई हादसे की वजह ताम्रध्वज ने वीडियो में कहा कि ट्रक का एक ब्रेक सही से काम नहीं कर रहा था, जिसके कारण वाहन नियंत्रण से बाहर हो गया और दुर्घटना हो गई। उसने अपने ट्रक मालिक लक्ष्मण के लिए भी संदेश छोड़ते हुए कहा कि हादसे में उसकी कोई गलती नहीं थी। मां से माफी मांगकर लगाया फंदा आत्महत्या से पहले ताम्रध्वज ने करीब 8 वीडियो रिकॉर्ड किए और अपनी मां से माफी मांगते हुए कहा कि वह परिवार की जिम्मेदारियां पूरी नहीं कर पाया। इसके बाद उसने गीदम थाना क्षेत्र के बंजारी घाट के पास एक पेड़ पर फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने मोबाइल लोकेशन से खोजा शव मामले की जांच कर रहे SDOP गोविंद सिंह दीवान ने बताया कि ट्रक मालिक की सूचना पर पुलिस ने युवक का मोबाइल नंबर ट्रेस किया। लोकेशन मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, जहां उसका शव फंदे से लटका मिला। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। मर्सिडीज किसके नाम पर रजिस्टर्ड? पुलिस के अनुसार दुर्घटना में शामिल मर्सिडीज कार का नंबर KA03MQ6809 है। आरटीओ रिकॉर्ड में वाहन आतिफ अफरोज पाशा के नाम पर दर्ज बताया जा रहा है। हालांकि पुलिस ने स्पष्ट किया है कि मामले की जांच जारी है और वीडियो, घटनास्थल व अन्य साक्ष्यों के आधार पर पूरे घटनाक्रम की पड़ताल की जा रही है। मर्सिडीज से टक्कर, फिर मारपीट और धमकी का आरोप… ट्रक ड्राइवर का दर्दनाक अंत #दंतेवाड़ा #ताम्रध्वजसाहू #TruckDriverSuicide #गीदम #बंजारीघाट #RoadAccident #MercedesCar #ChhattisgarhNews #Dantewada #BreakingNews pic.twitter.com/HbqSKCEMAq— JOHARPOST.IN (@johar_post) June 13, 2026 Post navigation पुरानी रंजिश का खूनी अंजाम, पति-पत्नी को मारकर बोरे में भर दफनाया