राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ में महादेव ऐप के बाद अब “सांई सट्टा ऐप” के जरिए ऑनलाइन सट्टेबाजी का बड़ा मामला सामने आया है। आईपीएल शुरू होते ही सट्टेबाज फिर से सक्रिय हो गए हैं। इसी कड़ी में राजनांदगांव पुलिस ने सोमवार को एक हाईटेक ऑनलाइन सट्टा रैकेट का भंडाफोड़ किया। पुलिस की टीम ने एक फार्महाउस पर छापा मारकर इस अवैध नेटवर्क का खुलासा किया, जहां से हर बॉल और ओवर पर लाखों रुपये का सट्टा लगाया जा रहा था। यह पूरा रैकेट “सांई ऐप” के माध्यम से संचालित हो रहा था। आरोपी कोड वर्ड का इस्तेमाल कर सट्टा लिखते थे और मोबाइल, लैपटॉप सहित डिजिटल उपकरणों के जरिए पूरे नेटवर्क को ऑपरेट कर रहे थे। बरामद सामग्री छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से 2 लैपटॉप 1 टैबलेट 7 मोबाइल फोन 1 मोटरसाइकिल 3 चार्जर 1,000 रुपये नगद बरामद किए। साथ ही सट्टा-पट्टी में करीब 9.20 लाख रुपये का हिसाब दर्ज मिला। जब्त सामग्री की कुल अनुमानित कीमत लगभग 5.50 लाख रुपये आंकी गई है। गिरफ्तारी और फरार आरोपी पुलिस ने इस मामले में कुल 7 आरोपियों की पहचान की है। इनमें से5 आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं: वीरू प्रजापति रूपेश पांडे आयुष मेश्राम मोहित देवांगन लक्की देवांगन वहीं 2 आरोपी फरार हैं: मूलचंद देवांगन सादिक खान (नागपुर निवासी) फरार आरोपियों की तलाश जारी है। किन धाराओं में केस दर्ज आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 6, 7, 8 भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(4), 112 (संगठित अपराध) आईटी एक्ट की धारा 66(डी) के तहत मामला दर्ज कर सभी गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। Post navigation इंटरनेशनल ड्रग्स रैकेट : 6 साल में 50+ गिरफ्तार, करोड़ों की ड्रग्स जब्त, लेकिन नेटवर्क जिंदा, पढ़िए पूरी खबर घर में घुसकर कत्ल! जादू-टोने के शक ने ली महिला की जान