बलरामपुर के रघुनानगर थाना क्षेत्र में घर लौट रही महिला के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता के अनुसार, तीन युवकों ने उसे बंधक बनाकर वारदात को अंजाम दिया और बाद में उसके साथ अपमानजनक व्यवहार किया। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है। बलरामपुर। पीड़िता का आरोप है कि इसके बाद तीनों युवकों ने बारी-बारी से उसके साथ कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किया। घटना के दौरान वह लगातार मदद के लिए चिल्लाती रही, लेकिन सुनसान जगह होने के कारण उसकी आवाज किसी तक नहीं पहुंच सकी। वारदात के बाद भी आरोपियों की हैवानियत खत्म नहीं हुई। पीड़िता के अनुसार, तीनों ने उसके साथ बेहद अपमानजनक व्यवहार किया और उसके ऊपर पेशाब कर दिया। इसके बाद आरोपी उसे उसी हालत में छोड़कर मौके से फरार हो गए। महिला की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोगों ने तुरंत डायल-112 को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़िता को सुरक्षित बाहर निकालकर उसकी शिकायत दर्ज की। पीड़िता ने तीनों आरोपियों की पहचान गांव के रहने वाले युवकों के रूप में की, जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, आरोपियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म, अपहरण और अन्य गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। प्रारंभिक जांच में तीनों के नशे में होने की बात भी सामने आई है। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया है और मामले की विस्तृत जांच जारी है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। Post navigation बीजापुर में शादीशुदा महिला पर प्रेमी की हत्या का आरोप, घर बुलाकर हमला करने के बाद कुएं में फेंका, इलाज के दौरान मौत Bilaspur Road Accident: तेज रफ्तार कार की टक्कर से छात्र की मौत, CCTV आया सामने, मल्हार में हाईवा हादसे में युवक की मौत