रायपुर। विधानसभा थाना क्षेत्र स्थित BSUP कॉलोनी सद्दू में बुधवार को दिनदहाड़े हुई चाकूबाजी की घटना का खौफनाक CCTV फुटेज सामने आया है। फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि आरोपी सरेराह एक युवक पर लगातार चाकू से हमला कर रहे हैं। मिली जानकारी के मुताबिक, अविनाश होम साजन दास खेमका के पास हुई इस घटना में छवि महानंद पर कई बार चाकू से वार किया गया। घटना का कारण राजा उर्फ हसन की एक्टिवा गिरवी रखने को लेकर हुआ विवाद बताया जा रहा है। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी चेरु कुमार और चिंता कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। यह पूरी वारदात विधानसभा थाना इलाके की है, जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। JOHARPOST.IN CCTV फुटेज देखिए: BSUP कॉलोनी सद्दू में दिनदहाड़े चाकूबाजी | Raipur Knife Attack Viral Video#RaipurCrime #KnifeAttack #CCTVFootage #RaipurNews #BreakingNews #Chhattisgarh #ViralVideo #CrimeNews #Saddu #RaipurPolice pic.twitter.com/RvsJ0UXGlZ— JOHARPOST.IN (@johar_post) April 10, 2026 Post navigation “छत्तीसगढ़ में हर विभाग भ्रष्ट!” बघेल का बड़ा हमला रायपुर में लेडी गैंग का खौफ! भीड़ में घिरी महिला… और गायब हो गई सोने की चेन! CCTV ने खोला बड़ा राज