अफवाहों के बीच प्रशासन अलर्ट, कहा- पर्याप्त स्टॉक मौजूद…पहले तय समय में मिलती थी एंट्री, अब 24 घंटे चलेंगे टैंकर रायपुर। छत्तीसगढ़ में पेट्रोल-डीजल संकट की खबरों और पेट्रोल पंपों पर उमड़ रही भारी भीड़ के बीच रायपुर प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। रायपुर कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने पेट्रोल पंप एसोसिएशन और तेल सप्लाई कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ अहम बैठक कर हालात की समीक्षा की। बैठक के बाद कलेक्टर ने साफ कहा कि जिले में पेट्रोल और डीजल का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है। प्रशासन के मुताबिक, अफवाहों और डर के कारण लोग जरूरत से ज्यादा पेट्रोल भरवा रहे हैं, जिससे कई पेट्रोल पंपों पर अचानक दबाव बढ़ गया है। अफवाहों के बीच प्रशासन का दावा- पेट्रोल-डीजल का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध#Raipur #PetrolCrisis #DieselCrisis #FuelSupply #RaipurCollector #CGNews #BreakingNews #PetrolPump #Chhattisgarh #FuelUpdate #DieselSupply #JoharPost #RaipurNews #PetrolDiesel #CGBreaking #FuelCrisis #DrGau pic.twitter.com/tox9Z2l49b— JOHARPOST.IN (@johar_post) May 14, 2026 “2 लीटर की जगह लोग फुल टैंक करवा रहे” बैठक में अधिकारियों ने बताया कि सामान्य दिनों में जहां लोग सीमित मात्रा में पेट्रोल भरवाते थे, वहीं अब बड़ी संख्या में लोग फुल टैंक करवा रहे हैं। इसी वजह से पेट्रोल पंपों पर लंबी कतारें लग रही हैं और कई जगहों पर स्टॉक जल्दी खत्म हो रहा है। अब 24 घंटे होगी सप्लाई स्थिति को नियंत्रित करने के लिए कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने डिपो से पेट्रोल-डीजल की सप्लाई 24 घंटे जारी रखने के निर्देश दिए हैं। पहले टैंकरों को केवल तय समय में ही एंट्री मिलती थी, लेकिन अब लगातार सप्लाई सुनिश्चित की जाएगी ताकि किसी भी पेट्रोल पंप पर फ्यूल की कमी न हो। पहले डिपो से टैंकरों की आवाजाही और सप्लाई का समय सीमित था, जिसके कारण कई बार देरी हो रही थी। प्रशासन का मानना है कि नई व्यवस्था से पेट्रोल पंपों पर भीड़ कम होगी और सप्लाई सामान्य हो जाएगी। प्रशासन की अपील- अफवाहों पर ध्यान न दें कलेक्टर ने आम लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों पर भरोसा न करें और जरूरत के मुताबिक ही पेट्रोल-डीजल भरवाएं। प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और सभी पेट्रोल पंपों को नियमित सप्लाई देने की तैयारी की जा रही है। Post navigation सिंपलेक्स कास्टिंग के मालिकों पर जमीन धोखाधड़ी का गंभीर आरोप: कोर्ट बोला- पहले भी केस दर्ज, फिर उसी तरह के मामले में फंसे बेटे का शव ऑटो के पायदान पर ले गया पिता: न पुलिस ने मदद की, न अस्पताल ने दी गाड़ी