कांग्रेस नेता के रिश्तेदार पर केस दर्ज, बम स्क्वॉड पहुंचते ही इलाके में दहशत रायपुर। रावाभाठा इलाके में संदिग्ध सामान मिलने के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया। पुलिस ने इस मामले में कांग्रेस नेता के साले बताए जा रहे विनय देवांगन के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपी फिलहाल फरार है और उसकी तलाश में पुलिस की टीम लगातार दबिश दे रही है। “कुछ देर रख लो” कहकर छोड़ गया बैग खमतराई पुलिस के मुताबिक, रविशंकर शुक्ल वार्ड निवासी मितानिन पुष्पा साहू के घर बुधवार शाम विनय देवांगन एक बैग लेकर पहुंचा था। उसने बैग को कुछ समय के लिए रखने की बात कही और वहां से चला गया। बैग की गतिविधि संदिग्ध लगने पर पुष्पा साहू को शक हुआ। उन्होंने इसकी जानकारी वार्ड पार्षद अश्वनी यादव को दी। सुबह बैग खुला तो उड़ गए होश अगले दिन पार्षद स्थानीय लोगों के साथ मौके पर पहुंचे और बैग की जांच की गई। बैग के अंदर एयरगन, बैटरी, वायर, दो बोतल कैमिकल और डेटोनेटर जैसे सामान मिले। संदिग्ध सामग्री देखकर लोगों में अफरा-तफरी मच गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंचा बम स्क्वॉड RaipurCrime मच गया बवाल: मितानिन के घर रखा संदिग्ध बैग… खुलते ही उड़ गए होश…#रायपुर #रावाभाठा #VinayDevangan #DesiBomb #RaipurCrime #KhmataraiPolice #Detonator #BombSquad #ChhattisgarhNews #CrimeNews #RaipurPolice #ForensicTeam #CongressLeader #BreakingNews #JoharPost pic.twitter.com/0zPzhL2Dfy— JOHARPOST.IN (@johar_post) May 8, 2026 सूचना मिलते ही रायपुर पुलिस, बम स्क्वॉड और फॉरेंसिक एक्सपर्ट की टीम मौके पर पहुंची। पूरे इलाके की घेराबंदी कर संदिग्ध सामान को जब्त किया गया। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ भी शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि बरामद सामान की फॉरेंसिक जांच कराई जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि इसका इस्तेमाल किस मकसद से किया जाना था। पुलिस बोली- आरोपी साइको प्रवृत्ति का पुलिस अधिकारियों के अनुसार शुरुआती जांच में मामला काफी गंभीर लग रहा था। हालांकि जांच के दौरान यह जानकारी सामने आई कि आरोपी विनय देवांगन कथित रूप से साइको प्रवृत्ति का है और लंबे समय से परिवार से अलग रह रहा है। पुलिस का कहना है कि वह पहले भी कई बार घर से अचानक गायब हो चुका है। फिलहाल उसके मोबाइल लोकेशन और परिचितों के जरिए तलाश की जा रही है। मितानिन की सतर्कता से टली बड़ी घटना? स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर समय रहते बैग की जांच नहीं होती तो बड़ा हादसा हो सकता था। मितानिन पुष्पा साहू की सतर्कता के कारण मामला समय रहते सामने आ गया। पुलिस फिलहाल यह जांच कर रही है कि आरोपी केवल डर फैलाना चाहता था या फिर किसी बड़ी साजिश की तैयारी में था। Tags: रायपुर, रावाभाठा, विनय देवांगन, देसी बम, संदिग्ध बैग, खमतराई थाना, एयरगन, डेटोनेटर, कैमिकल, बम स्क्वॉड, कांग्रेस नेता, छत्तीसगढ़ क्राइम, रायपुर पुलिस, फॉरेंसिक जांच, पुष्पा साहू Post navigation नशे का जखीरा : रायपुर में नशे के नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, आरोपी से पूछताछ जारी IAS अधिकारी पुष्पा साहू : कोरिया कलेक्टर को लेकर बड़ा ट्विस्ट, जॉइनिंग से पहले ही बदली गई पोस्टिंग, अफसरशाही में मचा हड़कंप