रायपुर। राजधानी रायपुर में आज एक बड़ा हादसा होते-होते बच गया। आमानाका ओवरब्रिज पर दौड़ रही एक कार में अचानक आग भड़क उठी। जैसे ही ड्राइवर को इसका अंदेशा हुआ, उसने बिना देर किए गाड़ी साइड में लगाई और फौरन बाहर निकलकर अपनी जान बचा ली।

कुछ ही पलों में आग इतनी तेज हो गई कि पूरी कार उसकी चपेट में आ गई और देखते ही देखते वाहन जलकर पूरी तरह राख हो गया।

घटना सरस्वती नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत हुई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

फिलहाल आग लगने की असली वजह सामने नहीं आई है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *